मोटालाव में चारभुजा नाथ का फाग महोत्सव 28 फरवरी को, छप्पन भोग का भव्य आयोजन
सावर 26 फरवरी (केकड़ी पत्रिका)निकटवर्ती ग्राम मोटालाव (सावर) स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में फागोत्सव के पावन अवसर पर 28 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
केदार जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री चारभुजा नाथ की कृपा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग महोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग अर्पण एवं भक्तों के लिए दर्शन-प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।भक्तों में उत्साह का वातावरण है तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम विवरण स्थान: श्री चारभुजा नाथ मंदिर, मोटालाव (सावर), जिला अजमेर
अवसर: फाग महोत्सव आयोजन: छप्पन भोग दिनांक: 28 फरवरी 2026 समय: प्रातः 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक“करने वाले ठाकुरजी… करवाने वाले ठाकुरजी” के भाव के साथ यह आयोजन पूर्णत: प्रभु समर्पित रहेगा।