22 February 2026

मसूदा में प्रातःकालीन नित्य जनसुनवाई जनसंवाद से समस्या समाधान तक

0
IMG-20260222-WA0003

मसूदा 22 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) तरनदीप सिंह मसूदा। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 को प्रातःकालीन नित्य जनसुनवाई का आयोजन मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के आवास पर किया गया।जनसुनवाई के दौरान विधायक कानावत ने क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर मसूदा, खरवा, अंधेरीदेवरी, भिनाय, कनई कला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कानावत ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्राथमिकता से कार्य होगा और प्रशासनिक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग कर समाधान की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने का मंच नहीं, बल्कि “जनसंवाद से समाधान” की सशक्त कड़ी है।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में सकारात्मक संवाद और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता ने क्षेत्रवासियों में विश्वास और संतोष का भाव उत्पन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page