केकड़ी के स्कूल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर ने RS-CIT एडमिशन में राजस्थान में पाया 8वां स्थान, RKCL के सभी कोर्स में ऑलराउंडर प्रदर्शन
केकड़ी 21 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका) राजस्थान के लगभग 7000 ज्ञानकेंद्रों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, केकड़ी ने वर्ष 2025-26 में RS-CIT एडमिशन के क्षेत्र में पूरे राजस्थान में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
यह सम्मान RKCL द्वारा Jaipur में आयोजित वार्षिक आईटीजीके मीट में प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक रामराज कुमावत एवं डिंपल कुमावत को इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विशेष बात यह रही कि संस्थान ने केवल RS-CIT ही नहीं, बल्कि RKCL के सभी कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंडर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के विश्वास को दर्शाती है।संस्थान प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।
उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ परिणाम देने की प्रतिबद्धता जताई है।इस उपलब्धि से केकड़ी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा संस्थान को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।