17 February 2026

जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

0
IMG-20260217-WA0023

ब्यावर 17 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) साइंस एकेडमी, विनोद नगर, ब्यावर में चल रहे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण तथा मकान गणना के कार्य के लिए जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, चार्ज अधिकारी (तहसीलदार एवं आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 फरवरी को समापन हो गया।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्म लाल जाट की अध्यक्षता में जनगणना कार्य निदेशालय से नियुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षक उपनिदेशक मीना गुप्ता ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल एचएलबी व एप्लीकेशन के उपयोग सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर ब्लॉक सीमा निर्धारण आंकड़ों के संकलन सत्यापन एवं डिजिटल एंट्री संबंधी महत्वपूर्ण बिंदूओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द एवं जिला जनगणना सेल के सभी कार्मिक एवं चार्ज स्तर (तहसील, नगर परिषद्, नगर पालिका) के प्रशिक्षणार्थी एवं उनके नियमित सहायक उपस्थित रहें।एडीएम द्वारा सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं सभी प्रशिक्षणार्थीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page