17 February 2026
IMG-20260217-WA0022

कुशायता,17 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) आरपीएससी द्वारा जारी कॉलेज शिक्षा के बॉटनी विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के परिणाम में बसंती मीणा का चयन हुआ है। सावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पारा के एक छोटे से गांव गणेशपुरा के निवासी स्वर्गीय श्री गोपाल लाल मीणा(अध्यापक )की पुत्री बसंती मीणा बचपन से मेधावी छात्रा रही है। उनकी स्कूली शिक्षा पारा के राजकीय विद्यालय से हुई है।

कॉलेज शिक्षा महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तरप्रदेश से एमएससी बॉटनी विषय में प्रथम श्रेणी अंकों से उत्तीर्ण की। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा की पात्रता 2016 में हासिल की।

शिक्षक भर्ती 2018 में चयन के उपरांत राउप्रावि मेवदाखुर्द में तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल द्वितीय गणित विज्ञान के पद पर कार्यग्रहण किया। उसके बाद उनका चयन 2020 में सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती में हुआ और उन्होंने सेकंड ग्रेड अध्यापक विज्ञान विषय पद पर राबाउमावि सावर में कार्यग्रहण किया। तब से ये लगातार अपनी सेवाएं सावर विद्यालय में दे रही है। प्रथम प्रयास में ही उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सफलता हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page