17 February 2026

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस का दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न,डॉ.सीमा चौधरी ने निभाई सक्रिय भूमिका महिला सशक्तिकरण पर दिया बल

0
IMG-20260217-WA0020

बघेरा 17 फरवरी (केकड़ी पत्रिका) राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा 14 एवं 15 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण शिविर में केकड़ी से पूर्व प्रधान एवं प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस डॉ. सीमा चौधरी ने केकड़ी विधानसभा से शिरकत कर सम्मेलन की सफलता में अपनी अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। । इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस शिविर में प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस डॉ. सीमा चौधरी की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही तथा डॉ. सीमा चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा दी। वहीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्टीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी नूरी खान एवं राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी दीप्ति जी की गरिमामयी उपस्थिति ने शिविर की गरिमा बढ़ाई।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राजस्थान प्रभारी रंधावा जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा संगठन सुदृढीकरण, राजनीतिक सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट ने कानूनी पहलुओं के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। मुख्य वक्ता कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा और सीताराम लाम्बा ने महिलाओं के नेतृत्व विकास, समाज में महिलाओं की महती भूमिका के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page