केकड़ी में बिसलपुर परियोजना कर्मियों से मारपीट का आरोप, पंपिंग बंद कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
केकड़ी 17 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका) बिसलपुर अजमेर पेयजल परियोजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों के साथ पेट्रोलिंग के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है घटना क्या है ? सच क्या है ? पूरा मामला क्या क्या जांच का विषय है ।घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने केकड़ी पम्प हाउस पर पंपिंग कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।
यह है आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि नियमित पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय खेत मालिकों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, मारपीट की गई तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पानी की सप्लाई बंद कर दी है।हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
शंकर लाल पंवार एवं अन्य कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा का भरोसा और न्याय नहीं मिलता, तब तक कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जयपुर सचिवालय प्रस्थान करने की तैयारी में हैं, जहां वे उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे।घटना के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।