केशव स्कूल सथाना में कक्षा 8 के बच्चो का विदाई व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न
बिजयनगर 14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह ) केशव स्कूल सथाना में कक्षा 8 के बच्चो को विदाई व भामाशाह सम्मान समारोह विद्यालय निर्देशक जगदेव सिंह राठौड़ की अध्यक्षता व गौतम पोखरणा के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया समारोह में कक्षा 7 के बच्चो द्वारा कक्षा 8 के बच्चो का श्री फल व माला पहनाकर कर स्वागत किया व विद्यालय संचालक महिपाल सिंह द्वारा सभी बच्चो को डोकोमेंट्स फाइल देकर एवं सभी भामाशाह व अथितियों को उपरणा व माला पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय संचालक महिपाल सिंह ने अपने उदबोधन में बच्चो को तनाव मुक्त होकर स्वच्छ तन मन से एकाग्र होकर परीक्षा में भाग लेकर समाज व राष्ट्र को सर्वोच्च मानकर आगे बढ़ने का आग्रह किया व बच्चों को परीक्षा को उत्सव के रूप में लेकर तैयारी करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की विद्यालय निर्देशक जगदेव सिंह राठौड़ ने समारोह में पधारें सभी अथितियों व भामाशाहो का आभार व्यक्त किया केशव युवा मंच के संयोजक कृष्णकीर्तन सिंह ने भी बच्चो को अपना मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम का संचालन राजू लाल गुर्जर ने किया।
कार्यक्रम में नानू राम शर्मा, दुर्गा सिंह, विष्णु चौधरी, कानाराम माली ,जगदीश साहू , सत्यप्रकाश शर्मा, दिलखुश प्रजापत,सांवर लाल खाती कैलास मेघवंशी, दीपक नवाल, गणपत रायका, मुरली रावत,विकास माली, दिनेश प्रजापत सहित कई अभिभावक व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।