राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह हुआ आयोजित,28 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं
बघेरा 14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ललित नामा) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बघेरा में शनिवार को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं हेतु नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक लालाराम जाट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महावीर प्रसाद साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने शिरकत की।
28 छात्राओं के खिले चेहरे
समारोह के दौरान विद्यालय की कुल 28 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का विद्यालय प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने छात्राओं का माल्यार्पण कर और तिलक लगाकर उत्साहवर्धन किया।शिक्षा की राह होगी आसानसंस्था प्रधान श्री जगदीश प्रसाद बडोला ने छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा:”इन साइकिलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके आवागमन की बाधा को दूर करना है। इससे छात्राओं के समय की बचत होगी और उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।”हरी झंडी दिखाकर किया रवानाकार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और कई ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।