5 March 2026

बांदनवाड़ा के केशव आईटीआई में रक्तदान शिविर,63 यूनिट रक्त एकत्रित

0
IMG-20260117-WA0024
  • पत्रकार बीरा सिंह परिहार ने 42 वीं रक्तदान किया पटवारी मोहम्मद असलम ने 16वीं बार रक्तदान किया।

बांदनवाड़ा 17 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ चंद्र प्रकाश टेलर ) कस्बे के केशव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भारत विकास परिषद शाखा बांदनवाड़ा के तत्वावधान में स्वर्गीय गुलाब देवी एवं स्वर्गीय रामचंद्र उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 63 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। छह घंटे तक चले इस शिविर में उत्साह और सेवा भावना देखने को मिली।रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारत विकास परिषद शाखा के किशन गोपाल परिहार, प्रिंस जैन, भंवर सिंह राठौड़, ललित लोढ़ा शांतिलाल लोढ़ा, राधेश्याम शर्मा, चंद्रप्रकाश टेलर एवं कुशल मेहता सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजनकर्ता पवन उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।शिविर में रक्तदाताओं की सहभागिता सराहनीय रही।

पत्रकार बीरा सिंह परिहार ने 42 वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया। प्रभुलाल जाट ने 27 वीं बार रक्तदान किया, वहीं पटवारी संघ भिनाय अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने 16वीं बार रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा सिंगावल निवासी विक्रम जाट एवं उनकी धर्मपत्नी रीका जाट ने दंपती के रूप में रक्तदान कर एक सकारात्मक संदेश दिया।इस रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज में जागरूकता का परिचय दिया।

भारत विकास परिषद शाखा के सदस्यों एवं आयोजनकर्ता पवन उपाध्याय द्वारा सभी रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र प्रदान कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने उनके इस कार्य को अनुकरणीय बताया।भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में भाग लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें।

शिविर के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा रक्तदान के बाद उन्हें आवश्यक परामर्श और जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन को सफल बनाने में परिषद के सदस्यों, स्वयंसेवकों और केशव आईटीआई प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में आयोजनकर्ता पवन उपाध्याय ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार किए जाएंगे।

इस मौके पर भारत विकास परिषद के विश्व देव कुमावत सुभाष वर्मा रूप सिंह राठौड़ महावीर जांगिड़ ललित लोढ़ा देवेंद्र शर्मा अक्षय लोढ़ा नरेश जैन संदीप हिंगड़ शोभित लोढ़ा विपिन पोखरना बबलू मोटिया प्रभु सिंह रावत अक्षय पीपाड़ा पुलकितटाक नितेश सांखला तथा आईटीआई से कानाराम महावर गुंजन मैडम महादेव बेरवा पैनल प्रीति रेदास अंजलि एवं कोमल उपाध्याय सुनील शर्मा बसंत वैष्णव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page