बघेरा की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
Oplus_16908288
बघेरा 16 जनवरी (केकड़ी पत्रिका) ग्राम बघेरा की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर ब्राह्मणी माता भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने माननीय विधायक शत्रुघ्न जी गौतम को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। पत्र में ग्राम के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, जलापूर्ति एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी अहम मांगों को प्रमुखता से रखा गया है।मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि ग्राम बघेरा में कई आवश्यक विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिनके पूर्ण होने से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक से इन कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया है।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं
नये श्मशान में आमजन के बैठने हेतु खुले तिबारे का निर्माण।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा में अध्यापक एवं प्राध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरवाने की मांग।
बाईपास रोड से वराह मंदिर तक दोनों ओर नाला निर्माण के साथ 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण।
ब्रह्माणी माता अखाड़ा मैदान में बजरंग दल द्वारा उपयोग किए जा रहे अखाड़ा स्थल पर सार्वजनिक खुला तिबारा एवं ओपन जिम का निर्माण।
बन्नालाल माली के मकान से हरिजन मोहल्ला ,बोहरा के बाग होते हुए केकड़ी रोड तक सीसी सड़क निर्माण कार्य।
बघेरा फिल्टर प्लांट से एसबीआई बैंक के पास नई टंकी तक 6 इंच नई जल लाइन डलवाने की मांग।
बाईपास वाली टंकी से माली मोहल्ले तक पानी की पाइपलाइन एवं सीसी सड़क निर्माण।
सदर बाजार से एसबीआई बैंक होते हुए पाराशर मोहल्ले तक सड़क निर्माण।
इनका कहना है कि
सत्यनारायण गुर्जर ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम बघेरा में यातायात, शिक्षा, जलापूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विधायक शत्रुघ्न गौतम ग्राम की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।