विवेकानंद जयंती पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सावर के कार्यकर्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
सावर 13 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) विवेकानंद जयंती पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सावर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया संगठन के उप शाखा सावर के अध्यक्ष प्रहलाद कुमावत एवं जिला कार्यकारिणी अजमेर के प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक लादू लाल मीणा ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती पर संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा विवेकानंद के आदर्श एवं उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है ।
इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया तथा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय 12 जनवरी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष जयंती तक कर्तव्य बोध के रूप में कर्तव्य बोध फखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा आज के कार्यक्रम में संगठन के उपशाखा अध्यक्ष प्रहलाद कुमावत, अजमेर कार्यकारिणी जिला प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक लादू लाल मीणा, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल झाकल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत कुमार पुरोहित, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेघवंशी, राकेश वैष्णव सोकिना राम मीणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापाखेड़ा में भी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गा मीणा ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं विवेकानंद जयंती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक लादू लाल मीणा ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा मीणा ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने एवं विवेकानंद के आदर्श को अपनाने को कहा, इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कमल सिंह मीणा, वरिष्ठ अध्यापक खेमराज मीणा शारीरिक शिक्षक अनिल त्रिपाठी सकीना राम मीणा एवं विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित था।