सरहद बालापुरा से 100 टन अवैध बजरी जब्त, पुलिस–खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
सावर 09 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) पुलिस थाना सावर एवं खनन विभाग ने अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरहद ग्राम बालापुरा से लगभग 100 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी राधेश्याम के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर सूचना पर मौके पर पहुंची टीम को बजरी स्टॉक सरकारी/चरागाह भूमि पर बिना वैध अनुमति पाया गया। स्टॉककर्ता की पहचान नहीं हो सकी। जब्त बजरी का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी जारी रहेगी।कार्रवाई टीम ममे राधेश्याम (थानाधिकारी), राजेन्द्र (सहायक उप निरीक्षक), छोटूराम, रामेश्वर गिरी, हरकेश, राजेश, लोकेश आदि मोजूद थे|