राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना: परमवीर सिंह चुंडावत बने आसींद नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
आसींद 05 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) आसींद (भीलवाड़ा): श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार और समाज हित में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आसींद निवासी परमवीर सिंह चुंडावत को उनकी कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए आसींद नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
निष्ठा व सक्रियता का मिला सम्मान
जिला अध्यक्ष बबलू बन्ना ठुमिया ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि परमवीर सिंह चुंडावत लंबे समय से समाज के कार्यों में जागरूक रहे हैं। उनकी निष्ठा और संगठन के प्रति अटूट विश्वास को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त माना है। ठुमिया ने विश्वास जताया कि चुंडावत के नेतृत्व में संगठन आसींद क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
परमवीर सिंह (पपजी बन्ना) के मनोनयन की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में उत्साह छा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों का मानना है कि इस नियुक्ति से युवाओं में नया जोश भरेगा।शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त नगर अध्यक्ष परमवीर सिंह चुंडावत ने प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा:” संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। समाज को एकजुट करना और पीड़ितों की आवाज उठाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”