मां शाकम्भरी दीप ज्योति यात्रा का कुशायता में पहुंचने पर खारोल समाज द्वारा किया भव्य स्वागत
कुशायता 31 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) अखिल भारतीय खारोल समाज की कुल देवी मां शाकम्भरी माता की जयंती के उपलक्ष्य में खारोल समाज धानेश्वर चोखला द्वारा 30 दिसम्बर से शुरू हुई जो कि 1 जनवरी 2026 को माँ शाकम्भरी दीप ज्योति यात्रा का समापन होगा।
मंगलवार रात्रि मां शाकम्भरी दीप ज्योति यात्रा के कुशायता बस स्टैंड पहुंचने पर खारोल समाज द्वारा बैण्ड-बाजों व नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यात्रा का अभिनंदन किया।मंगलवार रात्रि को अखिल भारतीय खारोल समाज की कुल देवी मां शाकम्भरी माता जी के मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।

बुधवार प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर खेडा मेन रोड स्थित राजू खारोल के मकान के पास संगवाल (खारोल) समाज द्वारा मां शाकम्भरी दीप ज्योति यात्रा का पुनः बैण्ड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई तथा यात्रा में शामिल पुरुषों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।
यह दीप ज्योति यात्रा 30 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 1 जनवरी 2026 को संपन्न होगी। कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर खारोल, कालू खारोल, रतनलाल खारोल, भैरू खारोल, गोपाल खारोल, हेमराज खारोल हीरा लाल खारोल राधा किशन खारोल शिवराज खारोल मनमोहन खारोल, मनोहर खारोल, दशरथ खारोल, मुकेश खारोल, उकार खारोल, संपत खारोल, रामस्वरूप खारोल, मदन खारोल, राजू खारोल, सायर खारोल, रंगलाल खारोल, गणराज खारोल, जगदीश खारोल, परमेश्वर खारोल, सूरज करण खारोल पुजारी रामेश्वर खारोल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
