5 March 2026

पंच तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का केकड़ी में धूमधाम से मंगल प्रवेश

0
IMG-20251227-WA0006

केकड़ी 27 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) तपोभूमि उज्जैन सहित पंच तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का मंगल प्रवेश श्री नेमिनाथ जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी केकड़ी में तपोभूमि उज्जैन सहित पंचतीर्थ प्रणेता परम पूज्य महा मुनिराज आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर महाराज का केकड़ी में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ।

इन्होंने बताया कि….

समाज के अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन ज्वेलर्स व मंत्री कैलाश जैन मावा वालों ने बताया कि सकल जैन समाज से धर्मप्रेमियों ने भव्य जुलुश के साथ आचार्य संघ की आगवानी की ।सावर तिराहे से सरदार पेट्रोल पंप, पुलिस थाना, तीन बत्ती, घंटाघर होते हुए जुलूस बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ मंदिर पहुँचा जहाँ जुलूस धर्मसभा में परिवर्तित हो गया ।दीप प्रज्ज्वलन व पाद प्रक्षालन का सौभाग्य देवा लाल सुरेश कुमार, आनंद कुमार उनियारा वालों ने प्राप्त किया ।आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन महेन्द्र कुमार रमेश कुमार जयेश रांटा परिवार ने किया।आचार्य श्री को शास्त्र भेंट का सौभाग्य पारस मल महावीर प्रसाद लाभ चंद बघेरा परिवार ने प्राप्त किया ।

संघस्थ मुनि व आर्यिका को शास्त्र भेंट का सौभाग्य भाग चंद ज्ञान चंद जैन कुमार विनय , सोनू मोनू अग्रवाल सावर, भाग चंद ज्ञान चंद सुनील कुमार जैन ज्वैलर्स, चांद मल शीतल कुमार पारा,विनोद कुमार गणेश कुमार मेहरुकलां ने प्राप्त किया ।शांति नाथ बहु मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया ।

मंगल प्रवचन

आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन करते हुए बताया कि उनका 16 वर्षों बाद पुनः कनकावती नगरी में प्रवेश हुआ है ।शीतकालीन अल्पप्रवास के दौरान केकड़ी नगरी में जिनधर्म की गंगा बहाने की बात कहीं ।कार्यक्रम का संचालन कपिल भैया व पंडित निकेत भैया ने किया ।आहार चर्या आचार्य श्री की आज आहर चर्या का असीम सौभाग्य महेंद्र कुमार जयेश कुमार रांटा ने प्राप्त किया ।नित्य कार्यक्रमनित्य नियम पूजा, शांतिधारा के पश्चात प्रतिदिन प्रातः 9 बजे पांडाल में मंगल प्रवचन होंगे ।दिन में 3 बजे शास्त्र सभा व शाम को 6 बजे आनंदयात्रा व महाआरती का कार्यक्रम सम्पन होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page