गुलाबपुरा भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का किया स्वागत
आसींद 27 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) गुलाबपुरा भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का श्री उखाड़ पछाड़ बालाजी नवयुवक मंडल मोती नगर वार्ड नंबर 16 के वासियों के द्वारा बालाजी मंदिर प्रांगण में स्वागत किया गया।
मोतीनगर वासियों ने मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़,महामंत्री पीयूष मेवाड़ा,मण्डल उपाध्यक्ष राजू रामदेव बैरवा,उपाध्यक्ष राहुल चौरड़िया,मंत्री मनोजसिंह सिसोदिया,आईटी सेल नगर संयोजक विजयसिंह पंवार,सहसंयोजक रोहित चौधरी,सह संयोजक सितपाल वैष्णव,युवा मोर्चा संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी,सोशल मीडिया सह संयोजक तेजेंद्रसिंह खंगारोत सहित कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया ।
मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए बताया कि गुलाबपुरा भाजपा मंडल के नवगठित कार्यकारिणी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गुलाबपुरा के विकास के लिए काम करेगी कॉलोनी वासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी का पार्षद जिताकर गुलाबपुरा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने में हम सभी अपना योगदान करेंगे। महामंत्री पीयूष मेवाड़ा ने स्वागत सम्मान के लिए मोतीनगर कॉलोनी वासियों का आभार जताया।
इस अवसर पर श्री उखाड़ पछाड़ बालाजी नवयुवक मंडल मोती नगर के सभी कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।