राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा भिनाय की महिला विचार संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
बादनवाड़ा/भिनाय,16 नवम्बर)केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर) प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा भिनाय द्वारा आयोजित महिला विचार संगोष्ठी / महिला सम्मेलन आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भिनाय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सदस्य महिला प्रकोष्ठ श्रीमति ऊषा जोशी के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रथम सत्र :
महिला भूमिका एवं प्रेरक व्यक्तित्व पर उद्बोधनप्रथम सत्र की अध्यक्षता श्रीमति निर्मला शेखावत सेवानिवृत अध्यापिका ने की। मुख्य वक्ता श्रीमति ऊषा जोशी, प्रदेश सदस्य महिला प्रकोष्ठ, ने वीरांगना रानी अबक्का महारानी के अद्भुत जीवन-चरित्र, संघर्षशील नेतृत्व तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की भूमिकाओं पर प्रभावी उद्बोधन दिया।उनके प्रेरक वक्तव्य से उपस्थित सभी महिला शिक्षिकाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। सत्र का उत्कृष्ट मंच संचालन शशिकला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छछून्दरा, द्वारा किया गया। अंत में निर्मला शेखावत ने सभी उपस्थित शिक्षिकाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
द्वितीय सत्र :
संगठनात्मक रीति–नीति एवं मातृशक्ति का योगदान :द्वितीय सत्र की अध्यक्षता शालिनी निगम, महिला शिक्षक प्रतिनिधि, ने की। मुख्य वक्ता अंतिमा सनाढ्य आचार्या विद्या भारती विद्यालय भिनाय, ने संगठनात्मक रीति–नीति, महिला सहभागिता और शिक्षिकाओं की नेतृत्वकारी भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन में महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारियों और उनकी सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। संचालन सुमन प्रजापत द्वारा किया गया।तृतीय सत्र : खुला संवाद एवं समस्या–समाधान चर्चा :तृतीय सत्र की अध्यक्षता शालिनी निगम, महिला शिक्षक प्रतिनिधि, उपशाखा भिनाय ने की।

मुख्य वक्ता चंद्रावती तेजवानी व्याख्याता, ने अपने प्रभावी उद्बोधन से सत्र का शुभारम्भ किया। इसके बाद आयोजित खुले संवाद सत्र में महिला शिक्षिकाओं ने अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं अपेक्षाएँ बेझिझक रखीं।सभी मुद्दों पर संगठनात्मक स्तर पर ठोस समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया। संचालन सोनिया माली द्वारा किया गया।अंत में विनीता नामा ने सभी अतिथियों, पर्यवेक्षक महोदय तथा सहयोगी मातृशक्ति का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।महिला सम्मेलन के सफल आयोजन में प्रदेश सदस्य महिला प्रकोष्ठ श्रीमति ऊषा जोशी,जिला सभाध्यक्ष श्री धर्मीचंद माली, श्री अर्जुन खींची जिला सचिव, श्री ताराचंद प्रजापत क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्री गोविंद राम जांगिड़ अध्यक्ष उपशाखा भिनाय, श्री राजू लाल माली मंत्री उपशाखा भिनाय , श्री दिनेश कुमार वैष्णव पूर्व मंत्री उपशाखा भिनाय, श्रीमति विनीता नाम महिला मंत्री, ओमप्रकाश डोरिया , अनिल कुमार जोशी एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

इसके अतिरिक्त अनेक कार्यकर्ताओं और महिला शक्ति के सहयोग से सम्मेलन अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।सार : महिला शक्ति की सहभागिता ,संगठन की ऊर्जा है।
यह महिला विचार संगोष्ठी महिला नेतृत्व, संगठनात्मक ऊर्जा, और शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती सहभागिता को नई दिशा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।