राजकीय महाविद्यालय में मतदान हेतु विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया आयोजन
केकड़ी 11 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) शहर के राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत मतदान हेतु विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. नीता चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) गतिविधि के संबंध में व्याख्यान दिया तथा इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक मत लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में ELC संयोजक श्री शहज़ाद अली, श्री चेतन लाल रेगर, श्रीमति ज्योति मीना, सुश्री माया पारीक, श्री मनोज ढाका, श्री अधिराज सिंह जोधा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।