10 November 2025

आसीन्द विधानसभा की विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यशाला संपन्न

0
IMG-20251109-WA0027

आसींद 09 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) रविवार को आसीन्द नगर में भारतीय जनता पार्टी आसीन्द विधानसभा क्षेत्र की बैठक विधायक जब्बर सिंह साँखला, मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अशोक तलाईच पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह सहित मंडल अध्यक्षों के सानिध्य में आयोजित हुई।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने पुनरीक्षण की कार्यशाला की मुख्य वस्तु रखी।

आसींद विधायक जबर सिंह सांखला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम शुरू हो चुका है हम सभी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार बूथ स्तर पर उक्त कार्यक्रम में सहयोग करना है तथा आमजन को जागरूक करना है अधिक से अधिक लोग सक्रिय होकर इस कार्य को समय पर पूरा करवाये। तथा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर जानकारी देनी है तथा फॉर्म भरवाना है।मुख्य वक्ता अविनाश जीनगर ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा bLA 2 की नियुक्ति की गई है जिसका प्रशिक्षण का कार्यक्रम आज आयोजित हुआ है ।

प्रत्येक पदाधिकारी को अपने बूथ पर जाकर पुनरीक्षण के कार्यक्रम में सहयोग करना है। तथा जिनके भी मतदाता संबंधित समस्या आती है उनका निस्तारण करवाना है एवं फर्जी मतदाताओं का नाम नही जुड़े इसका विशेष ध्यान रखना है।बैठक हो जिला उपाध्यक्ष अशोक तलाई पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र सेन प्रधान पंचायत समिति हुरडा कृष्णपाल सिंह ने भी संबोधित किया। आसीन्द ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर आसीन्द नगर अनिल सिंह तंवर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मुंगड बदनोर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत हुरडा मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चुंडावत जिला अल्पसंख्यक मोर्चा सिकंदर अली पठान, जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी शांतिलाल गुर्जर महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष जमना देवी कुमावत, महामंत्री जगदीश का प्रहलाद राय शर्मा श्रवण लाल साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य चुन्नीलाल खटीक, सरपंच राजेन्द्र सिंह राठौड़, आईटी सेल कैलाश टेलर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शंभू लाल गुर्जर, हरिओम वैष्णव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page