22 October 2025

पौराणिक परंपरा को जीवंत रखती महिलाएं,गोबर के अंगने पर सजाए मांडने

0
IMG-20251018-WA0008

बघेरा 19 अक्टुबर (केकड़ी पत्रिका (ललित नामा) दीपावली के पावन पर्व पर गांव की महिलाओं ने पौराणिक परंपरा को जीवंत रखते हुए गोबर के अंगने पर आकर्षक मांडने बनाकर संस्कृति की अनमोल झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक शैली में बनाए गए इन मांडनों ने आंगनों को सुंदरता और आध्यात्मिकता से भर दिया।

दीपों की रोशनी और गोबर की सोंधी सुगंध के बीच जब महिलाओं ने रंग-बिरंगे मांडने सजाए, तो मानो पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा।बुजुर्ग महिलाओं ने जहां अपनी पुरखों की परंपराओं को याद करते हुए मांडने बनाए, वहीं युवा पीढ़ी ने भी इस लोककला में बढ़-चढ़कर भाग लिया।यह दृश्य न केवल सौंदर्य का प्रतीक था, बल्कि भारतीय संस्कृति की उस गहराई को भी दर्शा रहा था जो आज भी हमारे गांवों की मिट्टी में जीवित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page