गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा मंडल बिजयनगर ने की महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई

बिजयनगर 01 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह ) महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजयनगर द्वारा नगर पालिका परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लिया। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी, नगर पालिका अध्यक्ष अनीता इंद्रजीत मेवाड़ा, पालिका उपाध्यक्ष प्रीतम बडोला, मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल बाल्दी, नौरतमल लोढ़ा, मिठूलाल रांका, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश ओझा, भाजयुमो जिला आईटी संयोजक ज्ञानचंद प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश पीपाड़ा, पार्षद मनीष वैष्णव, मनोहर लाल कोगटा, मधु कालू जाजू, विक्रमसिंह, शिवप्रसाद वैष्णव, सुशील खटोड, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार आसवानी, हिमांशु कटारा, अनिल रामनानी, रितेश सिंगल, यश मीणा, गोपाल रावत, मुकुंदसिंह, लक्ष्मीकांत छिपा, महावीर तेली, मनीष लूणावत, सुरेंद्र सिंह भाटी, चंदन सिंह चौहान, मुकेश जोशी सहित अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता, राष्ट्रनिर्माण और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।