भिनाय में ‘मन की बात’ का 126वां संस्करण 60 बूथों पर किया गया प्रसारण,प्रधानमंत्री की प्रेरक बातों से कार्यकर्ता हुए उत्साहित

बांदनवाड़ा/ भिनाय 28 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/ चंद्र प्रकाश टेलर) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण का भव्य आयोजन भिनाय भाजपा मंडल के 60 बूथों पर किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि ‘मन की बात’ एक प्रेरणादायी और जनसरोकारों से जुड़ा कार्यक्रम है, जो देश के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक संदेश पहुंचाता है।
भिनाय मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कैलाश लाम्बा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बार छठ महापर्व का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि भारत सरकार इसे यूनेस्को की Intangible Cultural Heritage सूची में सम्मिलित कराने के प्रयास कर रही है।लाम्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष विजयदशमी ऐतिहासिक है, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जो गौरवपूर्ण शताब्दी यात्रा का प्रतीक है।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया तथा संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम ने पुनः यह विश्वास मजबूत किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से भीनाय प्रधान सम्पतराज लोढ़ा, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयमल चौधरी, एडवोकेट अशोक चौधरी, मंडल प्रतिनिधि ललित लोढ़ा, जिला सह कोषाध्यक्ष संजय लोढ़ा, महामंत्री सुरेश जांगिड़, कोषाध्यक्ष प्रिंस जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र सिंह राठौड़, महामंत्री गुमान सिंह रावत, राजेश पीपाड़ा, श्याम शर्मा, दिलकुश कुम्हार, कालू जाट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक को जोड़ने वाला संवाद है, जो समाज को एकजुट करने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है।