अस्पताल मे सफाई करके व पेड़ लगाकर मनाया भाजपायों ने मोदी जी का जन्मदिन

केकड़ी 17 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका) सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा केकड़ी शहर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में सफाई अभियान चलाया गया और अस्पताल परिसर में पौधे लगाए गए। और मोदी जी के दीर्घायु मंगल जीवन की कामना की।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व मोदी जी के जन्म दिवस पर भी भाजपाइयो ने पेड़ लगाए स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सफाई करके आम जन को अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया तथा साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में पेड़ लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आह्वान किया ताकि देश में हरियाली रहे और पर्यावरण शुद्ध हो।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक संख्या में आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें केंद्र सरकार की आज लगभग 200 से अधिक ऐसी योजनाएं जनहित में काम कर रही है जिनसे आम जन के जीवन स्तर को सुधारने का काम हो रहा है मंडल प्रवासी जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है ।
आज भारत विश्व की चौथी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था हो चुकी है और बहुत जल्द हम जर्मनी को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर आ जाएंगे हमारे देश के प्रधानमंत्री आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है मोदी जी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है जो भी हमारे देश की तब आंख उठा कर देखता है मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश उसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है हाल ही में सिंदूर ऑपरेशन इस बात का सबूत है कि जो भी हमारे देश की तरफ बुरी नजर से देखेगा उसका वजूद मिट जाएगा इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास जिला आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहित जांगिड़, गिरिराज खटीक, महेश नायक, राजेश मेहरचदानी धनराज नायक सुरेश सेन संजय संजय बेनीवाल प्रीतम जैन अमन चौधरी देवेंद्र सिंह राठौड़ महेंद्र रेगर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।