23 October 2025

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम को लेकर भाजपा रामगढ़ मंडल की बैठक का हुआ आयोजन

0
IMG-20250916-WA0008

बिजयनगर 16 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह ) भाजपा रामगढ़ मंडल के गांव बाड़ी में सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल अध्यक्ष श्री राम जाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।मंडल अध्यक्ष श्रीराम जाट ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिन व 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, व 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के लिए पार्टी नेतृत्व ने निर्देश जारी किये है।

सभी पदाधिकारियों सेवा पखवाड़ा को लेकर मंडल स्तर पर रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश जाट, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह राठौड़, पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश पांडिया, महामंत्री पूर्व मंडल महामंत्री जगदेव सिंह राठौड़, सेवा पखवाड़ा संयोजक सद्दीक मोहम्मद, सांसद खेल महोत्सव मंडल सह संयोजक टीकम चंद मेघवंशी, मंडल मंत्री शिवदयाल पांडिया, मंडल उपाध्यक्ष मिश्रीलाल मरमट, मंडल उपाध्यक्ष घनस्याम शर्मा, सी.आर. ईश्वर लाल चौधरी, रविन्द्र शर्मा, एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष कमलेश भील, एस. सी. मोर्चा मंडल महामंत्री दीपक नवाल, पूर्व सी.आर. अनिल टेलर, यूवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र नाथ योगी, बूथ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित कई मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page