आसीन्द में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
आसींद 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक विधायक जब्बर सिंह साँखला के सानिध्य में आयोजित की गई।बैठक में विधायक जब्बर सिंह साँखला ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को प्रातः 9.30 बजे आसीन्द विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा आसीन्द नगर में आयोजित की जाएगी।
तिरंगा यात्रा पैदल निकाली जाएगी जिसमें 108 मीटर का तिरंगा झंडा रहेगा।यात्रा पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सर्कल से मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। कार्यक्रम को लेकर 6 संयोजक व 12 सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं।आसीन्द विधानसभा तिरंगा यात्रा के संयोजक गोपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि विधानसभा के 6 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता आसीन्द पहुंचेंगे।
प्रत्येक मंडल के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष देवीलाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, आसीन्द भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, आसीन्द भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर, बदनोर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व सरपंच उदल सिंह, सरपंच दिनेश तोषनीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।