4 September 2025

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा विधानसभा क्षेत्र केकड़ी की बैठक आयोजित,मंडलो मे संयोजक किए नियुक्त

0
Oplus_0

Oplus_0

केकड़ी 17 जुलाई (केकड़ी पत्रिका) आगामी 22 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल शर्मा के केकड़ी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र केकड़ी के सातों मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयो व जिला पदाधिकारीयो की बैठक विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में जनसुनवाई केंद्र नगर पालिका केकड़ी में आयोजित की गई जिसमें मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करने ओर जनता को अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री की सभा में उपस्थिति को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया और विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्म दिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की तैयारीयो को लेकर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

जिला महामंत्री राय चंद बागड़ी ने बताया कि शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री द्वारा 1000 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा जिसमें केकडी देवली फोरलेन रोड़ केकड़ी के चारों तरफ फोर लेन रिंग रोड रोडवेज बस डिपो सहित अनेक सड़के व अनेक निर्माण शामिल होंगे।

विधायक महोदय के जन्म दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप में रिकॉर्ड स्तर पर ब्लड यूनिट डोनेशन किया जायेगा जिसमें आमजन बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएगा जिला महामंत्री ने बताया कि बावन माता मंडल में विजय प्रताप सिंह शक्तावत को, केकड़ी शहर मंडल में सत्यनारायण चौधरी को गणेश चौकी मंडल में सूरज वैष्णव को, ब्राह्मणी माता मंडल में राज राजेश्वरी कीर, वीर सावरकर मंडल में कल्याण सिंह सोलंकी, बजरंग मंडल में रोहित जागीड और सरवाड़ शहर मंडल में शैलेंद्र जैन एडवोकेट को 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए संयोजक नियुक्त किया गया सभी संयोजकों को बूथ स्तर से मुख्यमंत्री की सभा में भागीदारी सुनिश्चित करने व रक्तदाताओं की सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष गजराज कीर, सरवाड़ मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर, ब्राह्मणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी जिला आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहित जांगिड़ जिला मंत्री राजराजेश्वरी कीर, अर्जुन सिंह शक्तावत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page