राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत ग्राम पंचायत प्रान्हेडा में हुआ दूसरा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशायता,06 जून (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) प्राकृतिक खेती के दूसरा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन प्रान्हेडा सहायक निर्देशक कृषि विस्तार केकड़ी श्री रामनिवास जांगिड़ के निर्देशन में हुआ।
सहायक कृषि अधिकारी अभय सिंह शक्तावत ने प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तार से जानकारी दी साथ ही प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरक ,कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है बीज, खाद, जैव कीटनाशक को किसानों के खेतों पर तैयार किया जायेगा इसमें गो-वंश का विशेष महत्व है उसके गोमूत्र से जीवामृत, घन जीवामृत जैसे जैविक खाद तैयार किया जाता है प्राकृतिक कृषि अपनाने से लाभ मृदा स्वास्थ्य में सुधार जल संरक्षण कम पानी में खेती संभव की जानकारी दी स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक महावीर धाकड ने मिट्टी सैंपल लेने एवं कृषि विभाग की योजना की जानकारी दी फॉर्म पॉन्ड सिंचाई पाईप लाईन, कृषि यंत्र आदि पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी उपस्थित सरपंच लाडा देवी खटीक द्वारा भी किसानों को प्राकृति खेती में जुड़ने एवं जैविक खेती करने की जानकारी दी| साथ ही कृषक उपस्थित नोरत जी जैन, महावीर जी गौर, शिवराज गर्ग, विजय बहादुर सिंह, धनराज सिंह जी आदि मोजूद थे|