5 March 2026
IMG-20250217-WA0016

केकड़ी17 फरवरी(केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर/हंसराज खारोल)केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 23 फरवरी रविवार को लायंस भवन पोकी नाड़ी जयपुर रोड केकड़ी में आयोजित होगा।

प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने बताया कि स्वर्गीय श्री दीनबंधु जी मूंदड़ा की स्मृति में सौजन्य से श्रीमती मधु मूंदड़ा, मुकुल- आरती मूंदड़ा, पीयूष,सरिता मूंदड़ा एवं लायन भागचंद मूंदड़ा व मूंदड़ा परिवार द्वारा आयोजित होगा। लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 23 फरवरी 2025 रविवार को भर्ती होने वाले मरीजों को कोटा ले जाकर 24 फरवरी 2025 को ऑपरेशन कराया जाएगा। सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि मरीजों को लाने व ले जाने एवं भोजन आवास व्यवस्थाएं निःशुल्क होगी।

सर्विस चेयरपर्सन लायन पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि इसी दिन 23 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक डॉक्टर रामेश्वर चौधरी द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा। जिसमें कमर का दर्द, घुटनों का दर्द, हाथ एवं पैर का दर्द एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित मरीज का इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page