पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की पुष्पांजलि

केकड़ी 11 फरवरी (केकड़ी पत्रिका ) भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विधायक श्रीमान शत्रुघ्न गौतम जी के निर्देशानुसार उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। रितेश जैन ने कहा कि पंडित जी के बताए हुए अंत्योदय मार्ग पर भाजपा आज भी चल रही है समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे हुए व्यक्ति की सेवा करना पार्टी आज भी अपना कर्तव्य समझती है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं देश में क्रियान्वित की हुई है जिससे समाज के गरीब व्यक्ति को सीधा लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह शक्तावत, दशरथ साहू, संजय बेनीवाल, महावीर राठी,कमल सांखला, धनराज नायक, विनोद विजय,केदार शर्मा, प्रधान माली,पृथ्वीराज चौहान सहित अनेक कार्येकर्ता उपस्थित रहे।