हिसामपुर के हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम

70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने किया टोंक जिले का प्रतिनिधित्व
हिसामपुर। हिसामपुर विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय के 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल माली ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सुरेश कुमार मीणा, जगदीश लाल मीणा, कुलदीप कुमार भाट, सुशील चोपड़ा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल माली ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सुरेश कुमार मीणा, जगदीश लाल मीणा, कुलदीप कुमार भाट, सुशील चोपड़ा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
इस वर्ष जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का दबदबा रहा। विद्यालय की दो टीमों ने प्रथम, एक ने द्वितीय तथा एक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने पिछले 10 वर्षों में 225 बार राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जबकि 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विद्यालय के इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और प्रोत्साहन मिला है।