14 August 2026

कृषि महाविद्यालय में “हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित”

0
Screenshot_2026-08-14-13-48-48-67_7352322957d4404136654ef4adb64504

केकड़ी 14 अगस्त ( केकड़ी पत्रिका प्रेस नोट) स्थानीय राजकीय कृषि महाविद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक छात्र-छात्राओं को एक पेड़ लोकतंत्र के नाम पर पौधा आंवंटित किया गया और वृक्षों की महता के बारे में बताया गया।प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए और प्रत्येक मतदाता एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए इसमें अपनी अहम भूमिका निभाता है।

ई एल सी प्रभारी ने कहा कि राज्य में आने वाले चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग बिना किसी भय, लोभ, लालच के निर्भिक हो कर करें। मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मतदान जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. सुमन धायल, डॉ. बालकिशन चौधरी, कार्मिक विष्णू परसोया, यशोधन, बलराम व छात्र-छात्राओं में आरती, रोशन, विकास, मेघना, कालूराम, गणेश, विशाल, शिवानी, शालू, पूजा, अंजलि, अरूण, दीक्षा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page