30 June 2026

बरल द्वितीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों का ग्रामवासियों ने किया सम्मान

0
IMG-20260630-WA0014

बिजयनगर 30 जून (केकड़ी पत्रिका /तरन दीप सिंह) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरल द्वितीय से सेवानिवृत्त आदरणीय शिक्षक श्री गोपाल जी जाट एवं श्री महेंद्र जी जैन का ग्रामवासियों द्वारा आयोजित समारोह में भावपूर्ण अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने वर्षों तक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों से समृद्ध किया। बच्चों के प्रति उनका स्नेह, ग्रामीणों के साथ मधुर व्यवहार, सरल स्वभाव तथा सदैव मुस्कुराता व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है।

ग्रामवासियों ने उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन आगे भी समाज और नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र जी सांखला, समस्त विद्यालय स्टाफ, समाजसेवी श्री किशन काका जी, सद्दीक मोहम्मद पठान, रामदेव जाट, सुशील साहू, गजराज जाट, रामेश्वर जाट, नेकी राज, मुकेश जाट, सुनील साहू, कालू साहू, घिसा लाल खाती सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page