28 June 2026

कुशायता में विशेष ग्राम सभा का सोमवार को होगा आयोजन, विभिन्न योजनाओं पर होगी चर्चा

0
IMG-20260624-WA0007

कुशायता 28 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर सोमवार, 29 जून को प्रशासक रसाल देवी खारोल की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रभारी मौजूद रहेंगे। निर्धारित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय केग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी ने बताया कि विशेष ग्राम सभा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बैठक में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा नए प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा।ग्राम सभा में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, वीबी-जी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित किस्तों के भुगतान, लंबित स्वीकृतियों के निस्तारण, भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि आवंटन तथा अन्य विकास कार्यों पर चर्चा होगी साथ ही 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली वीबी-जी रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्ययोजना को भी स्वीकृति दी जाएगी।इसके अलावा आवास प्लस सर्वे-2024 के आधार पर तैयार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की वरीयता सूची का भी ग्राम सभा में अनुमोदन किया जाएगा।इसी प्रकार ग्राम पंचायत गोरधा, पिपलाज, आमली, सदारी, गुलगांव, चितिवास, आलोली सहित आसपास की सभी ग्राम पंचायतों में भी सोमवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page