बिजयनगर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नवजात शिशु को दवा पिलाकर की शुरुआत
बिजयनगर 28 जून ( केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा ) राष्ट्रीय तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को बिजयनगर स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।इस अवसर पर अमित मोदी ने कहा कि पोलियो टीकाकरण प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो से स्थायी रूप से मुक्त बनाया जा सके।कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. अनंत कोटिया, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. विनोद कुमार सैनी, डॉ. प्रहलाद शर्मा सहित अनेक अधिकारी, कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की गई है।