18 June 2026

केकड़ी में गांधी पार्क विकास को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से की मुलाकात,

0
IMG-20260618-WA0005
  • पार्क में डोम निर्माण सहित कई मूलभूत सुविधाओं की रखी मांग , विधायक ने शीघ्र कार्य करवाने के दिए निर्देश

केकडी 18 जून (केकड़ी पत्रिका) केकड़ी शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में योग व अन्य गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार एवं जीना इसी का नाम संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने आज विधायक से उनके निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने पार्क में डोम निर्माण, चबूतरा, चौकीदार कक्ष, सुरक्षा दीवार, वायरिंग, प्रकाश व्यवस्था, मिट्टी भराव, झूले-चकरी एवं साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गौतम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए तुरंत नगर पालिका अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नियमानुसार शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए।
गौरतलब है कि गांधी पार्क केकड़ी का एकमात्र प्रमुख एवं प्राचीन पार्क है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे भ्रमण, खेलकूद और योग के लिए पहुंचते हैं। यहां नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक भाग लेते हैं, वहीं जीना इसी का नाम संस्थान द्वारा युवाओं के लिए फिटनेस गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इसके अलावा यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगती है।
प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात और सर्दियों के मौसम में डोम के अभाव में योग व अन्य गतिविधियों के संचालन में भारी परेशानी होती है, जिससे नियमित कार्यक्रम प्रभावित होते हैं। ऐसे में डोम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने पर योग परिवार एवं संस्थान के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पतजंलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी, जीना इसी का नाम संस्थान प्रमुख राकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, शहर मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जैन, महेश बोयत, सोहन लाल सिसोदिया, नोरतमल मूंदड़ा, राजेन्द्र विजय, कालू चौधरी सहित कई योग साधक व संस्थान सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page