2 June 2026

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा नौतपा अवधि में लू से बचाव हेतु नौ दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न

0
IMG-20260602-WA0012

केकड़ी 2 जून ( केकड़ी पत्रिका) यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा बढ़ती गर्मी एवं नौतपा के दौरान आमजन को लू एवं गर्मी जनित रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दिनांक 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में संचालित नौतपा विशेष नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह एवं शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने बताया कि इस नौ दिवसीय शिविर में लगभग 1000 से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए ।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को लू के लक्षणों, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं समय पर बचाव के माध्यम से लू जैसी गंभीर समस्याओं से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है। इस अभियान की सफलता में महाविद्यालय के समस्त चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने पूर्ण समर्पण एवं सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप यह जनहितकारी अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जनसामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। नौतपा अवधि में संचालित इस विशेष अभियान को आमजन का उत्साहजनक सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।उन्होंने अभियान के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों , नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page