24 May 2026

पुष्कर में राजस्थान कांग्रेस केऐतिहासिक 10-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आगाज; ब्यावर जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी उद्घाटन सत्र में हुए शामिल

0
IMG-20260524-WA0003


ब्यावर : 24 मई,(केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तत्वावधान में आज से अजमेर के पुष्कर में “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत राजस्थान और दिल्ली कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का ऐतिहासिक 10-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया।
इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर चौधरी ने विशेष रूप से भाग लिया।
शिविर के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के संदेशों को सभी जिलाध्यक्षों के समक्ष रखा गया। उद्घाटन सत्र के दौरान संगठन के सशक्तिकरण, कांग्रेस की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित की लड़ाई को नई दिशा देने को लेकर शीर्ष नेताओं और जिलाध्यक्षों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति


शिविर के उद्घाटन सत्र में कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी सचिन राव, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रभारी दानिश अबरार, राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना एवं पूनम पासवान सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की।

श्रमदान और ग्रामीण संवाद से निखरेगा नेतृत्व


यह 10-दिवसीय शिविर (23 मई से 1 जून) अपने कड़े अनुशासन और सादगी के लिए जाना जाएगा। शिविर के दौरान ब्यावर जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी सहित सभी जिलाध्यक्षों को वीआईपी संस्कृति से दूर रहकर निम्न गतिविधियों में भाग लेना होगा:
• श्रमदान: शिविर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाना और अपने बर्तन खुद धोना।
• ग्रामीण रात्रि विश्राम: आसपास के गांवों में जाकर जनता से सीधा संवाद करना और गांवों में ही रात्रि विश्राम करना।
• विशेष प्रशिक्षण: ‘टीम सचिन राव’ के मार्गदर्शन में लीडरशिप, इलेक्शन मैनेजमेंट, सोशल मीडिया संचालन और पब्लिक कनेक्ट जैसे विषयों पर गहन ट्रेनिंग।
आगामी दिनों में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी अलग-अलग सत्रों में जिलाध्यक्षों की क्लास लेंगे।

ब्यावर में संगठन को बनाएंगे अभेद्य: किशोर चौधरी


उद्घाटन सत्र के बाद ब्यावर जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा:
“राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे नेता राहुल गांधी का संदेश हमारे लिए मार्गदर्शिका है। पुष्कर का यह शिविर सिर्फ एक ट्रेनिंग कैंप नहीं, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अभेद्य किला बनाने की कार्यशाला है। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण से प्राप्त ऊर्जा, चुनावी प्रबंधन और सांगठनिक कौशल का उपयोग कर हम ब्यावर जिले में कांग्रेस को बूथ स्तर पर सबसे मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page