21 July 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में 24 छात्राओं को साइकिल वितरण,लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश

0
IMG-20260221-WA0001

कुशायता,21 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में शनिवार को कक्षा 9 वीं की 24 छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरधा ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष गोपाल मीणा उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता मोहन बलाई मित्री ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक नवज्योति संवाददाता हंसराज खारोल कुशायता थे ।

मुख्य अतिथि गोपाल मीणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर परिश्रम करने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका परिवार और समाज दोनों के विकास की आधारशिला होती है। इस अवसर पर छात्राओं को अपने परिवार एवं समाज को शिक्षित करने का संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य पुष्कर राज, व्याख्याता चेतन कुमार रेगर, सुमित कुमार मेघवंशी, हंसराज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल कहार, हीरालाल मीणा, साइकिल वितरण प्रभारी अंकित कुमार, विजय वर्गीय, अध्यापिका सोनिया रेडिया, अध्यापक योगेश कुमार यादव, हजारीलाल मीणा, बनवारी लाल गुर्जर, शारीरिक शिक्षक रवि कुमावत, मुकेश कुमार जांगिड़, पंचायत शिक्षक हेमराज तेली, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक नरेश कुमावत एवं गोपाल लाल मीणा (प्रधानाध्यापक, कीडवा का झोपड़ा) सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय प्रशासन के अनुसार गोरधा, सोकिया का खेड़ा, चिकलिया, कीडवा का झोपड़ा, लोधा का झोपड़ा सहित आसपास के गांवों की छात्राओं को भी निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गई हैं। अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उन्हें पैदल लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। साइकिल वितरण से छात्राओं में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा केकडी विधायक शतुध्न गोतम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page