21 July 2026

गोरधा स्कूल से पांचवीं बोर्ड परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राएं, केंद्रों पर रही चाक-चौबंद व्यवस्था

0

कुशायता, 20 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ,प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (कक्षा 5वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 शुक्रवार 20 फरवरी से प्रारंभ हो गई। परीक्षा समाप्ति के बाद विभिन्न केंद्रों से छात्र-छात्राएं शांतिपूर्वक घर लौटते नजर आए। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पांचवीं बोर्ड की परीक्षा प्रभारी चेतन कुमार रेगर प्रधानाचार्य पुष्कर राज ने बताया कि शुक्रवार को पांचवीं बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत हुई है |गोरधा परीक्षा केंद्र (कोड 500464) पर कुल 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम दिवस अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र आयोजित हुआ, जिसे विद्यार्थियों ने अच्छा बताया। केंद्र पर गोरधा, चिकलिया, कीडवा का झोपड़ा एवं लोधा का झोपड़ा गांवों के कुल 38 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार—24 फरवरी – गणित26 फरवरी – हिंदी28 फरवरी – पर्यावरण अध्ययन5 मार्च – विशेष विषय संस्कृतकेंद्रों पर कड़ी निगरानी, शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक अपने-अपने घरों को रवाना होते दिखाई दिए। प्रशासन द्वारा आगामी परीक्षाओं को भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page