29 June 2025

आम जन की सेवा के लिए हर समय तैयार रहे भाजपा कार्यकर्ता- शत्रुघ्न गौतम

0

केकड़ी 13 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठक संपन्न हुई । मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने बैठक की अध्यक्षता की ।बैठक में विधायक महोदय ने केकड़ी शहर की विकास की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला औरकहा की केकड़ी शहर के विकास में धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी ।

शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि केकड़ी शहर में नया रीको की जमीन का आवंटन हो चूका है। नया बस डिपो शीघ्र ही आरंभ होने वाला है।केकड़ी के चारभुजा मंदिर के पास बड़े तालाब में लगभग 50 करोड़ से सौंदर्यकरण होगा। पो की नाड़ी से नायकी तक जयपुर रोड का सौंदर्य करण का काम प्रारंभ होने वाला है।

केकड़ी शहर में रोडवेज बस स्टैंड का नया स्वरूप शीघ्र ही अमल में आएगा ।आने वाले समय में केकड़ी शहर में लगभग 100 करोड़ के विकास कार्य संपन्न कराए जाएंगे। जिला महामंत्री राय चंद बागड़ी ने 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती मनाए जाने पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर विधायक महोदय का ध्यान आकर्षित किया।विधायक महोदय ने समस्याओ के शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। शहर की नवगठित कार्यकारीणी के सभी पदाधिकारीयो का विधायक महोदय द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।

बैठक में जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भैरूलाल साहू,धनराज चौधरी,सुरेश बेरवा मंजू गर्ग महामंत्री कैलाश चौधरी केदार शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली अनिल राठी कन्हैयालाल जैतवाल, रामदेव माली पार्षद सुरेश बोयत, मनोज कुमावत, दशरथ साहू सुरेश चौधरी,सुरेश सेन, लोकेश साहू, विमला डसानिया, संजय बेनीवाल, उमराव सिंह सोलंकी,महेंद्र रेगर,धनराज नायक, रामबाबू संगरिया कमल सांखला रामलाल डसानिया विनोद विजय अटल बिहारी शर्मा चंद्र प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page