22 March 2026

विधानसभा आम चुनाव 2023 भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिये लगाये 5 पर्यवेक्षक

0

श्रीगंगानगर 27 नवम्बर(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान 25 नवम्बर को हुए मतदान के मतों की गणना 3 दिसम्बर 2023 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में होगी। आयोग ने मतों की गणना के लिये विधानसभा वार पांच पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं।जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि विधानसभा सादुलशहर के लिये आईएएस श्री रनवीर शर्मा, गंगानगर के लिये आईएएस डॉ. रामास्वामी एन., सूरतगढ़ के लिये आईएएस डॉ. करूणा कुमारी, विधानसभा रायसिंहनगर के लिये आईएएस डॉ. श्रीधर चेरूकुरी तथा विधानसभा अनूपगढ़ के मतों की गणना के लिये आईएएस श्री शेलेन्द्र कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page