अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का 9वां स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा
बिजयनगर 23 जून (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह टुटेजा)
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन द्वारा संगठन का 9वां स्थापना दिवस 24 जून से सेवा सप्ताह के रूप में पूरे प्रदेश एवं देशभर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदू हेल्पलाइन के प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि स्थापना दिवस को सेवा, संस्कार और संगठन के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर ब्यावर सहित प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर महामंत्री मनीष व्यास ने बताया कि 24 जून को स्थापना दिवस के प्रथम दिन गौ सेवा एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। द्वितीय दिन शरबत वितरण, तृतीय दिन वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था, चतुर्थ दिन पौधारोपण कार्यक्रम तथा पंचम दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सप्ताह भर सेवा, धर्म एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्थापना दिवस सप्ताह की तैयारियों को लेकर ब्यावर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। मुकेश सोनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का स्थापना दिवस केवल संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और हिंदू समाज के संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दिवस है। इसी उद्देश्य को लेकर स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
“सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा 9वां स्थापना दिवस, सप्ताह भर चलेंगे धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम बैठक में नगर महामंत्री मनीष व्यास सरक्षक सलाहकार उमेद शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगर मंत्री सत्यनारायण बालोदीया, संगठन मंत्री बंटी कुमावत सहसंगठन मंत्री कमलेश रावत,मंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील पाड़लेचा, हनुमान चालीसा केंद्र प्रभारी ऋषिपाल सिंह महेंद्र सोनी, तपेंद्र व्यास, अनिल त्रिपाठी, कार्तिक सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।