भारत विकास परिषद द्वारा 3 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ.
बिजयनगर 23 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा ) भारत विकास परिषद मुख्य शाखा विजयनगर द्वारा 3 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौसला (विजयनगर) परिसर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगीत वादन के साथ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस में 27 बालिकाओं एवं 32 बालकों का पंजीकरण किया गया।शिविर में बच्चों को ऐतिहासिक महापुरुषों, भारतीय महाकाव्यों एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
इसके साथ ही देशभक्ति कविताओं का वाचन एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन कर बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्कार संयोजक लक्ष्मण लाल शर्मा ने किया। शिविर संयोजक रेखा भंसाली एवं सरिता जैन, महिला सहभागिता संयोजक रेखा पोखरना तथा परिषद के अध्यक्ष ज्ञानचन्द नाहर, सचिव विमल कोठारी, साहब शरण आचार्य, बुद्धिप्रकाश पारीक सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता करते हुए अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।