29 May 2026

कला एवं अभिरुचि शिविर के समापन समारोह पर लू से बचाव हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर आयोजित

0
IMG-20260529-WA0017


केकड़ी 29 मई केकड़ी पत्रिका/अंबा लाल गुर्जर) यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा शुक्रवार 29 मई को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में भारत विकास परिषद, शाखा केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित कला एवं अभिरुचि शिविर के समापन समारोह के अवसर पर बढ़ती गर्मी एवं लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते तापमान एवं नौतपा के दौरान लू से बचाव के लिए उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा लगभग 200 लाभार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।
इसके अलावा शिविर में सहायक आचार्य ऑर्गेनॉन ऑफ मेडिसिन विभाग डॉ. भगवान सिंह बैरवा एवं कम्पाउंडर मनीषा सोयल ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।


शिविर के समापन अवसर पर भारत विकास परिषद की संस्कार प्रकल्प प्रभारी आभा बेली ,मंजू चौधरी ,महिला संयोजक अंजू विजय ,राधा विजय ,सरिता विजय,संगीता विजय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा जनहित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने भारत विकास परिषद, शाखा केकड़ी एवं सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page