20 April 2026
IMG-20260414-WA0026

सावर 14 अप्रैल केकड़ी पत्रिका) निकटवर्ती ग्राम गुलगांव में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती ग्राम गुलगांव में भीम आर्मी के तत्वावधान में समस्त ग्रामवासियों द्वारा भारत रत्न महान समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई ।

ग्राम गुलगांव के आईटी सेंटर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सुधार एवं कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया साथ शिक्षा की ओर ध्यान देने एवं बालिका शिक्षा पर जोर देने को कहा ।

भारतीय संविधान के अनुसार आरक्षित आरक्षण से उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं राजनैतिक सरंक्षण से सामाजिक विकास एवं सुधार पर बल दिया l कार्यक्रम में नीरज चौधरी ने कहा कि संघर्षों से परिपूर्ण उनका जीवन सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने दलितों, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों, उत्थान और सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष कर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में मज़बूत कदम उठाए। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में उनका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और संविधान में निहित समानता का अधिकार हमें समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा ।

कार्यक्रम में सरपंच नीरज चौधरी, हरीश चन्द्र सिंह, जसवेन्द्र सिंह सांकरिया ,लक्ष्मण वैष्णव,सत्यनारायण सेन, रामस्वरूप खटीक, लालाराम रेगर,रामप्रसाद बैरवा, सूरजकरण रेगर, द्वारका प्रसाद चंदेल, सोदान महाराज, बनवारी रेगर,रामकरण रेगर, कमलेश रेगर, प्रेमचंद रेगर सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page