11 March 2026

प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जमेगा क्रिकेट का रोमांच,अंतर-विभागीय टूर्नामेंट का आयोजन

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

आसींद 01 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़)
​आसीन्द (भीलवाड़ा)। सरकारी कामकाज की व्यस्तता के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी समन्वय और टीम भावना बढ़ाने के लिए आसीन्द उपखण्ड प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। आगामी 3-4 जनवरी और 10-11 जनवरी 2026 को उपखण्ड स्तर पर ‘अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जाएगा।
​इन विभागों की टीमें लेंगी हिस्सा,​उपखण्ड अधिकारी परमजीत सिंह (RAS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस टूर्नामेंट में कुल 6 प्रमुख टीमें मैदान में उतरेंगी,​उपखण्ड कार्यालय, आसीन्द,​पुलिस विभाग (डीवाईएसपी वृत्त आसीन्द),​तहसील कार्यालय, आसीन्द,​पंचायत समिति, आसीन्द​नगर पालिका, आसीन्द,​चिकित्सा विभाग,
​खास तैयारियां और निर्देश।

​टीम गठन:

सभी संबंधित विभागों को अपने कार्यालय से 14 सदस्यीय टीम गठित कर सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

​स्वास्थ्य सुरक्षा: मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) को मेडिकल किट के साथ एक मेडिकल टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

​उद्देश्य: बेहतर तालमेल

​उपखण्ड अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि इस खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर करना और एक सकारात्मक कार्य वातावरण (Work Culture) तैयार करना है। टूर्नामेंट के विस्तृत कार्यक्रम, खेल के स्थान और समय-सारिणी की घोषणा जल्द ही पृथक रूप से की जाएगी।​इस आयोजन को लेकर आसीन्द के सरकारी गलियारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page