1 November 2026

ब्रह्माणी माता विकास समिति ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का किया सम्मान

0
IMG-20261101-WA0012(1)

बघेरा 01 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/ललित नामा) श्री ब्रह्माणी माता विकास समिति बघेरा की ओर से ग्राम पंचायत बघेरा के नवनिर्वाचित सरपंच सम्पत्ति देवी रैगर एवं चेतन प्रकाश रैगर तथा उपसरपंच इंसाफ अली सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही माता रानी की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माणी माता विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह जोधा सहित बछराज शर्मा, बद्री केवट, भंवर सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह नरूका, जोधराज सिंह भाटी, दीपक चौधरी, ज्ञानचंद जांगिड़, वीरेंद्र सिंह भाटी, भेरूलाल, मुकेश नामा, सुखलाल योगी, मदन गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, ललित नामा ,दुर्लभ टेलर एवं रवि कोली सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

समिति सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page