23 September 2026

एम एल डी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस

0
IMG-20260923-WA0019

केकड़ी 23 सितंबर (केकड़ी पत्रिका) शहर के एम एल डी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर आयुर्वेद के महत्व का दिया संदेश* एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, केकड़ी में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, केकड़ी के प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू रहे। विशिष्ट अतिथि संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गिरिराज साहू, संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद अतिथियों का साफा पहनाकर, तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेद के महत्व एवं उपयोगिता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा, स्वस्थ जीवनशैली तथा दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. गिरिराज साहू ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद को भारत की प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा पद्धति बताते हुए विद्यार्थियों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को समझने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद की जीवनशैली एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाना उपयोगी है। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के ज्ञान को आत्मसात कर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या गामोठ, दीपक कुमार शर्मा, सुनील साहू, पूजा कुमारी शर्मा, शैली जॉर्डन, यादवेंद्र राठौर, सुनील सैनी सहित प्रशिक्षण केंद्र के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page