बघेरा में नासिरदा की खाटू श्याम पैदल यात्रा का भव्य स्वागतबघेरा,
बघेरा, 1 अगस्त(केकड़ी पत्रिका /ललित नामा) नासिरदा से प्रतिवर्ष निकलने वाली श्री खाटू श्याम जी की पैदल यात्रा का शनिवार को बघेरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बघेरा के श्याम भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया तथा जलपान की व्यवस्था कर उनकी सेवा की।यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बघेरा के श्याम प्रेमियों ने यात्रियों को फल, शीतल पेय एवं अन्य जलपान सामग्री वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।श्याम भक्तों ने बताया कि यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष नासिरदा से खाटू धाम के लिए रवाना होती है और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा यात्रियों की सेवा एवं स्वागत किया जाता है। बघेरा में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव से पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया।